Thursday, December 23, 2010

1 अक्टूबर 2010 से 30 सितंबर 2011 तक लागू ग्रेडेशन अनुबंध

'ए' ग्रेड (एक करोड़ रुपये)
* राहुल द्रविड़
* सचिन तेदुलकर
* गौतम गंभीर
* सुरेश रैना
* महेन्द्र सिंह धोनी
* वीरेंद्र सहवाग
* जहीर खान
* वीवीएस लक्ष्मण
* हरभजन सिंह

बी' ग्रेड (50 लाख रुपये)

* युवराज सिंह
* ईशांत शर्मा
* आशीष नेहरा
* प्रवीण कुमार
* विराट कोहली
* मुरली विजय
* प्रज्ञान ओझा
'सी' ग्रेड (25 लाख रुपये)
* एस श्रीसंथ
* अमित मिश्रा
* आर अश्विन
* रोहित शर्मा
* चेतेश्वर पुजारा
* रविंदर जडेजा
* अभिमन्यु मिथुन
* विनय कुमार
एक अक्टूबर 2010 से बीसीसीआई का नया अनुबंध भारतीय टीम के आक्रामक बल्लेबाज सुरेश रैना एक बार फिर खराब फार्म से जूझ रहे युवराज सिंह को पीछे छोड़ केंद्रीय अनुबंध के शीर्ष ग्रेड में पहली बार शामिल हो गए जिसमें कप्तान धौनी, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ समेत नौ खिलाड़ी शामिल हैं। बीसीसीआई ने एक और कदम उठाते हुए ग्रेड-डी को हटा दिया है जिसके बाद अब सिर्फ तीन ही ग्रेड रहेंगे।
बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार इस तरह इस सत्र में केवल 24 खिलाडिय़ों को ही सालाना रिटेनरशिप फीस की पेशकश की गई जबकि पिछले सत्र में यह संख्या 41 थी। अगर कोई भी गैर अनुबंधीय खिलाड़ी अगले सत्र में भारत की ओर से खेलता है तो वह ग्रेड-सी में पहुंच जाएगा। ग्रेड-बी के खिलाडिय़ों को अब 40 लाख के बजाय 50 लाख रुपये मिलेंगे जबकि ग्रेड-सी में क्रिकेटरों को 25 लाख रुपये ही दिए जाएंगे। अंतिम एकादश में खेलने वाले भारतीय खिलाडिय़ों को टेस्ट मैच के लिए सात लाख, वनडे के लिए चार लाख और टी-20 मैच के लिए दो लाख रुपये मिलेंगे।
हाल में दो सीरीज के लिए टेस्ट टीम से बाहर किए गए युवराज के लिए ग्रेड-बी में फिसलना एक और झटका है। दिल्ली के बल्लेबाज विराट कोहली अपने पिछले डी-ग्रेड से सुधार करते हुए बी-ग्रेड में जगह बनाई जबकि रोहित शर्मा बी से फिसलकर ग्रेड-सी में आ गए हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने आगाज में अर्धशतक जडऩे वाले चेतेश्वर पुजारा, कर्नाटक के तेज गेंदबाज विनय कुमार और अभिमन्यु मिथुन और तमिलनाडु के आफ स्पिनर रवि अश्विन के साथ ग्रेड-सी में पहुंच गए हैं। मुरली विजय और प्रज्ञान ओझा ने भी सुधार करते हुए बी ग्रेड में जगह बनाई। हालांकि पठान बंधु इरफान और यूसुफ, आरपी सिंह, सुदीप त्यागी, दिनेश कार्तिक, पार्थिव पटेल, मनोज तिवारी, रिद्धिमान साहा, अशोक डिंडा, शिखर धवन, अंजिक्या रहाणे, वसीम जाफर और अभिषेक नायर का कोई केंद्रीय अनुबंध नहीं होगा।

No comments:

Post a Comment